समिति द्वारा 12-11-2024 को ग्राम फूलवाड़ा के राजकीय विद्यालय में कक्षाओं की कमी को दूर करने हेतु नए कमरों के निर्माण के लिए प्रशासन को एक औपचारिक आवेदन प्रस्तुत किया गया। यह आवेदन इसलिए किया गया क्योंकि वर्तमान में विद्यालय में छात्रों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन उपलब्ध कमरों की संख्या सीमित है। इस कारण बच्चों को भीड़भाड़, असुविधा और खुले स्थानों में कक्षाएँ लगाने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।
(संलग्न दस्तावेज: Downlaod PDF)
समिति ने आवेदन में विद्यालय की वास्तविक स्थिति, भवन विस्तार की आवश्यकता और बच्चों की शिक्षा पर पड़ने वाले प्रभाव का उल्लेख किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित, व्यवस्थित और बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराना है। समिति लगातार विभागीय अधिकारियों से संपर्क में है और इस निर्माण कार्य को स्वीकृत करवाने के लिए फॉलो-अप भी कर रही है।