जल संरक्षण और पानी निकासी सुधार अभियान

गाँव में पानी निकासी की समस्या और बरसाती पानी के जमा होने की स्थिति को सुधारने के लिए समिति ने एक विशेष जल संरक्षण एवं निकासी जागरूकता अभियान चलाया। कई घरों से अतिरिक्त पानी सीधे सड़क पर छोड़ा जा रहा था, जिससे रास्ते पर गड्ढे, कीचड़ और फिसलन बनती थी और ग्रामीणों को कठिनाई होती थी।

समिति ने घर–घर जाकर समझाइश की, ग्रामीण बैठकों में लोगों को जागरूक किया और बताया कि घरों का अतिरिक्त पानी सड़क पर न छोड़ें बल्कि अपने ही परिसर में संचय या निकासी व्यवस्था बनाएं। तस्वीरों और वास्तविक उदाहरणों के माध्यम से लोगों को समस्या समझाई गई।

इस पहल का प्रभाव स्पष्ट दिखा — ग्रामीणों ने पानी छोड़ने की आदत में सुधार किया और अब सड़क पर पानी जमा होने की समस्या काफी कम हो गई है। यह समिति के जनजागरूकता और सामूहिक प्रयास का सफल परिणाम है।