दिनांक: 02 सितम्बर 2025
देव बांद्रा बाबा ग्राम विकास समिति, फुलवाड़ा द्वारा ग्राम पंचायत फुलवाड़ा से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तक जाने वाले लगभग 1 किलोमीटर लंबे बाढ़ राहत रोड के अत्यंत खराब स्थिति में होने पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई है। लगातार गड्ढों, कीचड़, और टूटी सड़क के कारण विद्यालय जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों तथा ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
समिति अध्यक्ष श्री आशाराम मीणा (Retd. IRS) ने ग्रामीणों के हस्ताक्षर सहित यह शिकायत पत्र कृषि एवं ग्रामीण विकास विभाग, आपदा प्रबंधन, नागरिक सुरक्षा एवं जन अभियोजन विभाग, राजस्थान सरकार को सौंपा है। पत्र में स्पष्ट रूप से उल्लेख है कि सड़क इतनी खराब हो चुकी है कि बरसात के दिनों में इससे आवागमन लगभग असंभव हो जाता है और सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा होता है।
समिति ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि—
✔ सड़क का शीघ्र निरीक्षण,
✔ क्षतिग्रस्त हिस्सों का तत्काल रिपेयर,
✔ तथा बाढ़ में बह जाने वाले हिस्से पर सीसी रोड निर्माण किया जाए,
जिससे आने वाले वर्षों में ग्रामीणों को इस समस्या का सामना न करना पड़े।
इस महत्वपूर्ण पत्र पर कई ग्रामीणों ने समर्थन देते हुए हस्ताक्षर किए हैं, जो दर्शाता है कि यह समस्या पूरे क्षेत्र की साझा चिंता है और समाधान अत्यंत आवश्यक है।
देव बांद्रा बाबा ग्राम विकास समिति
ग्राम फुलवाड़ा, तहसील बनारदा, जिला सवाई माधोपुर