News & Updates
श्री कैलाशचन्द मीणा को मिला ‘भामाशाह सम्मान 2025
देव बांद्रा बाबा ग्राम विकास समिति और पूरे फुलवाड़ा गाँव के लिए गर्व का विषय है कि श्री कैलाशचन्द मीणा (निवासी – फुलवाड़ा) को जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग एवं महिला अधिकारिता विभाग सवाई माधोपुर द्वारा आयोजित जिला स्तरीय तृतीय भामाशाह सम्मान समारोह 2025 में सम्मानित किया गया।
उन्हें यह सम्मान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फुलवाड़ा (बामनवास) में विद्यार्थियों हेतु आवश्यक भौतिक सुविधाओं, संसाधनों और शैक्षिक विकास कार्यों में किए गए उनके महत्वपूर्ण आर्थिक योगदान एवं प्रेरक सहयोग के लिए प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने बताया कि श्री कैलाशचन्द मीणा की उदार पहल के कारण विद्यालय में संसाधनों का विकास हुआ, जिससे विद्यार्थियों के लिए बेहतर और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित हो सका।
यह सम्मान “भामाशाह सम्मान – 2025” श्रेणी में प्रदान किया गया, जो समाजिक सहयोग, शैक्षिक उन्नति और जनहित कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को दिया जाता है।
देव बांद्रा बाबा ग्राम विकास समिति की ओर से हम श्री कैलाशचन्द मीणा के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और सतत सामाजिक योगदान की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हैं।