News & Updates

श्री आशाराम मीणा को मिला ‘भामाशाह सम्मान 2025

देव बांद्रा बाबा ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष श्री आशाराम मीणा (निवासी – फुलवाड़ा) को जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग एवं महिला अधिकारिता विभाग सवाई माधोपुर द्वारा आयोजित जिला स्तरीय तृतीय भामाशाह सम्मान समारोह 2025 में सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन्हें राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, फुलवाड़ा (बामनवास) में शैक्षिक सुविधाओं के विकास, विद्यालय भवन निर्माण कार्यों, संसाधन उपलब्धता और प्रेरक सामाजिक योगदान के लिए प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि श्री मीणा के निरंतर सहयोग और प्रयासों से विद्यालय में नई सुविधाएँ विकसित हुईं, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिला है।

यह सम्मान “श्रेष्ठ सम्मान 2025” श्रेणी में प्रदान किया गया, जो जिले में उत्कृष्ट सामाजिक योगदान देने वाले भामाशाहों को दिया जाता है।

इस उपलब्धि से फुलवाड़ा गाँव एवं देव बांद्रा बाबा ग्राम विकास समिति गौरवान्वित है। समिति ने कहा कि—
“यह सम्मान पूरे फुलवाड़ा गाँव के सामूहिक सहयोग और विकास की सोच का परिणाम है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *